जातिवाद – कल्याण सिंह त्यागी

  • Post author:Manisha Tyagi

आजकल जातिवाद राजनीति में विवाद,
चाहे कहो अपवाद सिर चढ़ बोला है।
गर इसे रोका नहीं सच कहूं धोखा नहीं,
एक दिन बनेगा यह तोप का गोला है।
इसपे विचार करो जोरों से प्रचार करो ,
यदि चाहते हो समरसता की बेला है।
अभी बचा है समय सोच के लेलो निर्णय,
नहीं तो बनेगा यह जान का झमेला है।

कल्याण सिंह त्यागी

Leave a Reply