जीवन दर्शन : दुनिया मेरी नज़र से | सलिल सरोज

  • Post author:Web Editor
duniya meri nazar se

ये प्रश्न बड़ा गूढ़ है

कि जीवन बदलता है
या परिस्थितिवश मानव
और कैसे बदल जाते हैं
संग उनके मानवीय मूल्य
जिसके विकास और ह्रास 
की अवधारणा इतिहास के पन्ने तय कर देती है 
या फिर कोई अभेद्य विचार धाराएँ
जीवन अनवरत अपनी गति से बहती चली जाती है
किसी उच्छृंखल नदी की भाँति
अपने गन्तव्य को पाती चली जाती है
समय के कालखंड पे 
आशा-निराश के परिधि पे
मनःस्थिति जब अनुकूल हो तो
जीवन सावन की बौछार लगता है
जब मनःस्थिति प्रतिकूल हो तो
जीवन खाली और बेजार लगता है
ये सब दशा और दिशाओं का खेल है
हृदय और मस्तिष्क का अपरिहार्य मेल है
जीवन की सार्थकता उसको भरपूर जीने में है
उसके बाद मौत आए तो,वो ज़हर भी पीने में है
जीवन हर पल,हर क्षण,हर घड़ी 
महसूस करने की चीज़ है
इसे न समझ कर ययाति की तरह भटकना कितना अजीब है


लेखक सलिल सरोज के बारे में संक्षिप्त जानकारी के लिए क्लिक करें।

व्हॉटसएप पर जुड़ें : उड़ान हिन्दी पर प्रकाशित नई पोस्ट की सूचना प्राप्त करने के लिए हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल की नि:शुल्क सदस्यता लें। व्हॉटसएप चैनल - उड़ान हिन्दी के सदस्य बनें


कॉपीराइट सूचना © उपरोक्त रचना / आलेख से संबंधित सर्वाधिकार रचनाकार / मूल स्रोत के पास सुरक्षित है। उड़ान हिन्दी पर प्रकाशित किसी भी सामग्री को पूर्ण या आंशिक रूप से रचनाकार या उड़ान हिन्दी की लिखित अनुमति के बिना सोशल मीडिया या पत्र-पत्रिका या समाचार वेबसाइट या ब्लॉग में पुनर्प्रकाशित करना वर्जित है।