Laxman-Ji-Photo-150x150

लक्ष्मण सिंह त्यागी ‘रितेश’

लक्ष्मण सिंह त्यागी ‘रीतेश’ का जन्म सन् 25 अगस्त 1986 को गाँव बदरिका, तहसील सैंपऊ, जिला धौलपुर, राजस्थान में एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। आपके पिता श्री रमेश चन्द्र त्यागी (दीनानाथ जी) एवं माता श्रीमती इन्द्रा त्यागी हैं। श्री रीतेश चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की संतान हैं। आपकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा गाँव के ही सरकारी विद्यालय में आरंभ हुई और यहीं से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपने धौलपुर के सरकारी कालेज से बी ए तथा एम ए पूर्ण किया। धौलपुर में रहकर ही बी एड और उसके बाद ग्वालियर से एम एड की शिक्षा पूर्ण की। आर्थिक स्थिति को देखते हुए आपने बारहवीं के बाद निजी विद्यालयों में अध्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया और 8 जुलाई 2013 को आपकी नियुक्ति शासकीय अध्यापक के रुप में जिला पन्ना मध्य प्रदेश में हो गई।

जन्म तिथि : 25 अगस्त 1986

जन्म स्थान : बदरिका धौलपुर राजस्थान

पिता : श्री रमेश चंद त्यागी [ श्री दीनानाथ जी ]

माता : श्रीमती इन्द्रा त्यागी

शिक्षा : एम ए [ हिंदी], एम. एड.

संप्रति : अध्यापन ( शास. आर. पी. उत्कृष्ट उ. मा. वि. पन्ना) एवं स्वतंत्र लेखन

लेखन विधा : कविता, लघुकथा, कहानी, आलेख, निबंध आदि

रचना क्रम : विभिन्न राष्ट्रीय पत्रिकाओं में लगभग पचास रचनाएँ प्रकाशित

गतिविधियां : लेखन एवं काव्य गोष्ठियों में काव्य पाठ

संपादित पुस्तकें

  1. पंचरतन [साझा विविधा संग्रह]
  2. कहानियाँ [साझा कहानी संग्रह]
  3. इंद्रधनुष [साझा गद्य संग्रह]

प्रकाशित पुस्तकें

  1. जिंदगी के मायने [काव्य संग्रह]
  2. जन्मदात्री माँ [साझा विविधा संग्रह]
  3. अनुभूति [साझा काव्य संग्रह]
  4. स्वदेश प्रेम [साझा काव्य संग्रह]
  5. अनामिका [साझा काव्य संकलन]
  6. सिसकती रातें [लघुकथा संग्रह]
  7. आल्हाद [साझा काव्य संग्रह]
  8. दो अक्टूबर [साझा गद्य संग्रह]